फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। थानाक्षेत्र के अतरार गांव में महिला ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका के पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है।
विज्ञापन

अतरार निवासी संजय तिवारी की पत्नी रोहिणी (30) की मौत हो गई। मृतका का मायका जलालपुर थाना क्षेत्र का भेंडी गांव में है। जिसकी लगभग दस वर्ष पहले शादी हुई थी और उसके एक आठ साल का पुत्र है। थानाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला ने बीते गुरुवार शाम लगभग सात बजे फांसी लगाई थी। दौरान इलाज मौत हो गई, मृतका के पिता रामकुमार द्विवेदी ने उसकी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा और अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें