फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेट मदन चौहान बने बार एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन हमीरपुर की कार्यकारिणी को बधाई देते अन्य अधिवक्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन हमीरपुर के चुनाव को लेकर एक अप्रैल से शुरू की गई प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई है। शुक्रवार को प्रधान, उपप्रधान और महासचिव तीनों अहम पदों के लिए मतदान के माध्यम से चुनाव हुआ। एडवोकेट मदन चौहान को बार एसोसिएशन का प्रधान, एडवोकेट सुरेश ठाकुर को उपप्रधान और एडवोकेट अश्वनी शर्मा को महासचिव चुना गया। निवर्तमान में एडवोकेट एससी चौहान बार एसोसिएशन के प्रधान थे, लेकिन उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद अब एल्डर कमेटी नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया है।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट जीडी सिंह हैं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने चुनाव की जिम्मेवारी एडवोकेट एसके कंवर और जेसी शर्मा को दी हुई है। प्रधान पद के प्रत्याशी एडवोकेट मदन चौहान को 85 मत, आरसी शर्मा को 69, जबकि एडवोकेट अनिल वर्मा को 19 मत पड़े। उपप्रधान के प्रत्याशी एडवोकेट एडवोकेट सुरेश ठाकुर को 103 मत, जबकि रणजीत सिंह सुमन को 68 मत पड़े। इसी तरह महासचिव पद के उम्मीदवार एडवोकेट एडवोकेट अश्वनी शर्मा को 102 मत जबकि नरेश कुमार को 71 मत पड़े। जबकि, एक अप्रैल को नामांकन के दौरान कार्यकारिणी में एडवोकेट नवीन पटियाल को वरिष्ठ उपप्रधान, एडवोकेट संदीप ठाकुर को संयुक्त सचिव, एडवोकेट अश्वनी ठाकुर को लाइब्रेरियन, एडवोकेट कर्मवीर सिंह को कोषाध्यक्ष और एडवोकेट एनके शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुना गया था। बार एसोसिएशन में करीब 190 लोगों को मतदान का अधिकार प्राप्त है, लेकिन मतदान में केवल 176 सदस्यों ने ही भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें