फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में सिपाही के बेटे का अपहरण: व्हाट्सएप पर मांगी पांच लाख की फिरौती, दो दिन से था लापता

Wed, 20 Oct 2021 02:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले में सिपाही के बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
देवांग पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में पिछले रविवार को कोचिंग जाने की बात कह घर से निकला सिपाही का बेटा अचानक लापता हो गया। मंगलवार शाम व्हाट्सएप पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के बाद से परिजन परेशान हैं। इस ग्रुप में फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


वहीं कोतवाल का कहना है कि किशोर अपनी मर्जी से गया है। पुलिस टीम भेजी है शाम तक बेटे के सकुशल लौटने की बात कही है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामशंकर पटेल इन दिनों न्यायालय परिसर की सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम उनका 15 वर्षीय पुत्र देवांग पटेल कोचिंग पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। देवांग कुछेछा स्थित महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र है। उसका पता लगाने कोचिंग पहुंचे तो पता चला कि उस दिन कोचिंग बंद थी।
विज्ञापन


सोमवार को सिपाही ने कोतवाली में देवांग के लापता होने की सूचना दर्ज कराई है। देवांग के पिता का कहना है कि उनके मोबाइल पर मंगलवार शाम पौने सात बजे व्हाट्सएप संदेश आया जिसमें पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन

सिपाही आलाधिकारियों से गुहार लगा रहा है। उधर पुलिस लाइन कॉलोनी के आवास पर बुधवार को देवांश के घर ताला लगा मिला। पड़ोसी महिलाओं ने कहा उनकी मम्मी चौरादेवी मंदिर गई हैं। वहीं सिपाही ने मोबाइल पर कहा वह परेशान हैं कुछ देर बाद बात करेंगे।

कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि देवांग के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कहा सिपाही पिता ने अभी तक बेटे की फोटो तक नहीं दी है। उनका कहना है कि पब्जी के चक्कर में घर से चला गया है। कहा पुलिस की टीम भेजी है। संभावना जताई कि शाम तक वापस आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें