फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर कॉल कर अश्लील बातें करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विवांर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एक दरोगा पर मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। महिला ने उक्त दरोगा की मौदहा सीओ से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना बिवांर में तैनात एक दरोगा पर एक गांव निवासी महिला ने फोन कर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में सीओ रवि प्रकाश सिंह को प्रार्थना-पत्र देकर उक्त दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने बताया कि जमीन को लेकर गांव में विवाद हो गया था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। महिला का आरोप है कि जो तहरीर थाने में दी थी। उसमें उसने अपना मोबाइल नंबर लिखा था। उसी नंबर पर उक्त दरोगा फोन कर मुझसे अश्लील बातें करने लगा। इस पर उस नंबर ब्लॉक कर दिया। संबंधित दरोगा का कहना है कि विवाद के मामले में उक्त महिला थाने में ही झगड़ा करने लगी थी। इसके चलते चालान कर दिया था। इसी बात को लेकर झूठा आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें