फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सहित विकास खंड स्तर पर हुआ गरीब कल्याण सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गरीब कल्याण सम्मेलन के वर्चुअल प्रसारण में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रसारण सभी विकास खंडों में किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, वन नेशन वन, गरीब कल्याण अन्न योजना, पोषण अभियान, मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि योजना आदि के लाभार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।
डीएम डा. चंद्र भूषण ने कहा कि बैंकसखी, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता का जो ड्रेस कोड निर्धारित हैं उसे अवश्य पहनें।
भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार ब्लाक सभागार में योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे। (संवाद)
बिना ई-केवाईसी 71 हजार किसानों का सम्मान अटका
-प्रधानमंत्री ने दबाया बटन, खाते में पहुंची सम्मान निधि
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर शिमला के रिज मैदान से 10 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है। बटन दबाते ही ऑनलाइन माध्यम से किसानों के खातों में 11वीं किस्त के रुपये ट्रांसफर हो गए। वहीं ई-केवाईसी न कराने से जनपद के 71,426 किसानों का सम्मान अटक गया है।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि पीएम ने बटन दबाकर पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त जारी कर दी है। जिसके संदेश किसानों के मोबाइल पर पहुंचने लगे हैं। जनपद में पीएम किसान में 1,78,984 किसान पंजीकृत हैं। जिसमें 107,558 किसानों ने ई-केवाईसी करा ली है जबकि 71,426 किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें