फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर खर्च हो रहे 175 करोड़: नवीन

विज्ञापन
प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा उद्यानिकी महाविद्यालय में प्रशिक्षुओं को सम्मानि? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा है कि राज्य में युवाओं के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर 175 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 70 करोड़ और डिग्री कॉलेजों में 40 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। हमीरपुर जिले के लिए भी इसमें 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में महिलाओं के लिए आयोजित 7 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण तथा मूल्य वर्द्धन प्रशिक्षण शिविर के समापन पर नवीन शर्मा ने यह जानकारी दी। शिविर में क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों बलेटा, सासन, झनियारी, नेरी और अमरोह की लगभग 40 महिलाओं को स्क्वैश, चटनी और अचार इत्यादि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कौशल विकास निगम के माध्यम से अब तक प्रदेश भर के 50 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में भी खाद्य प्रसंस्करण और मूल्यवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 7 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे पहले महाविद्यालय के डीन डॉ. कमल शर्मा ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कौशल विकास निगम सराहनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में आयोजित शिविर के दौरान प्रोफेसर डॉ. प्रीति, डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. पीसी शर्मा, डॉ. मोना, डॉ. रेखा, डॉ. साक्षी और डॉ. शिवानी के अलावा एमएससी एवं बीएससी के विद्यार्थियों ने महिलाओं को प्रशिक्षित किया। शिविर के समापन पर ओम प्रकाश शुक्ला, बालकृष्ण शर्मा, डॉ. कमल, डॉ. सोम दत्त, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें