फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नत बीज व तकनीक से खेती में बढ़ाएं मुनाफा

विज्ञापन
राठ में महिला कृषक को बीज किट देतीं जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। बीएनवी डिग्री कालेज ग्राउंड पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसान गोष्ठी व तिलहन मेले का आयोजन हुआ। किसानों को तिलहनी फसलों की आधुनिक तकनीक से मुनाफा बढ़ाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि योजनाओं से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ.वीके सिंह ने तिलहन उत्पादन में तकनीकी जानकारी दी। डॉ.रामसुभग सिंह व डॉ.मोतीलाल ने तिलहनी फसलों में कीट व रोग नियंत्रण के उपाय बताए। भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ.अशोक कुमार यादव ने खेत तालाब के लिए आवेदन की प्रक्रिया व उसके लाभ बताए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने राई बीज की मिनी किट व पराली प्रबंधन के लिए वेस्ट डी कंपोजर का वितरण किया। अध्यक्षता प्रगतिशील किसान कौशल किशोर मुखिया ने की। संचालन अरविंद सिंह ने किया। आयोजक राजकीय बीज भंडार प्रभारी लेखराज, तकनीकी सहायक रामकिशोर राजपूत आदि मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने गोहांड कस्बे में अनाज का वितरित कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें