फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी से आहत युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। फोन पर बात करने के दौरान युवक की धमकी से आहत युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी युवक से युवती के रिश्ते की बात चल रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुकलहरी गांव निवासी दृगपाल सिंह ने बताया कि रविवार को पत्नी ऊषा के साथ खेत पर सिंचाई कर रहे थे। घर में पुत्रियां सर्वेश कुमारी (20) व रीना थीं। सुबह करीब 11 बजे पुत्री सर्वेश ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। रीना की नजर पड़ने पर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। जहां डॉ. प्रभात कुमार ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि मुस्करा थाने के खड़ेही गांव में एक युवक से मृतका की शादी की बात चल रही थी। पैसों की मांग को लेकर रिश्ता नहीं हो पाया था। इस बीच उक्त युवक उनकी पुत्री से फोन पर बात करने लगा। आरोप लगाया कि रविवार को फोन में बात के दौरान युवक ने उनकी पुत्री को किसी बात पर धमकी दी। जिससे आहत होकर पुत्री सर्वेश कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोेतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें