हमीरपुर। भाजपा की ओर से पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों की पत्नियों का सम्मान समारोह शहर के नगर पालिका के आंबेडकर पार्क किया गया। संयोजक भूतपूर्व सैनिक अरुण सिंह परिहार के नेतृत्व में कुछेछा से शहर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप तिवारी रहे। महेश मिश्रा, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र उप्र जितेंद्र सिंह, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, सदर विधान सभा प्रभारी अनूप अवस्थी, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर उपस्थित रहे। अरुण सिंह परिहार ने कहा जब हमारे देश का सैनिक रात्रि में जागता है तब हम अपने घर में आराम से सोते हैं। इसलिए सैनिकों के सम्मान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। जिससे हमारे सैनिकों में यह संदेश जाए कि आज देश की जनता यदि सुरक्षित हैं। उनकी पार्टी सैनिकों के सम्मान के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी शिव प्रकाश सिंह सेंगर, चेयरमैन कुलदीप निषाद, सत्तीदीन प्रजापति, आकाश त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, चक्रवर्ती शुक्ला, सिद्धार्थ पाठक, मोहित गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहेद्य