फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जलालपुर थाने के बरहरा में आठ माह पूर्व युवक की संदिग्ध हालात में मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर मानव अधिकार आयोग ने निष्पक्ष जांच कर आख्या मांगी है।
विज्ञापन

बरहरा निवासी केशचंद्र ने बताया कि उनके भाई अखिलेश कुमार का गांव के मनप्यारे के यहां आना जाना था। अवैध संबंध के शक में मनप्यारे, जुगुल किशोर, उमाशंकर व संतोष उनके भाई से रंजिश मानने लगे। 11 मार्च की
शाम अखिलेश सरीला में शिवरात्रि महोत्सव देखने गए थे। 15 मार्च को उनका शव सरीला में पानी की टंकी के पास पड़ा मिला था। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उनके भाई की हत्या की थी। पुलिस व डाक्टर को अपने
विज्ञापन

प्रभाव में लेकर मनमाफिक रिपोर्ट बनवा लीं। जिससे उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर 24 अगस्त को जरिया थाने में चारों के खिलाफ षड़यंत्र रचने
व हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई। पीठ के सदस्य ओपी दीक्षित ने मामले की विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक से कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश एसपी
विज्ञापन

को दिए थे। केशचंद्र ने बताया कि आयोग ने आठ नवंबर तक प्रगति आख्या मांगी थी। जिसके बावजूद अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें