उमरी गांव में पराली में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
बिवांर (हमीरपुर)। मुस्करा ब्लाक क्षेत्र के उमरी गांव की गोशाला में आग लगने से भूसा जलकर राख हो गया।
ग्राम प्रधान कपिल वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने लगभग 400 ट्राली भूसा दिया था। भूसे में आग की सूचना दमकल को फोन किया, जिस पर मौदहा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रही। प्रधान ने तहरीर दी है।