फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग तीन स्थानों में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र में अलग-अलग तीन स्थानों पर आग लगने से लाखों रुपये का भूसा व घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दमकल के देर से पहुंचने पर कर्मियों को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बाबा भट्ठे के कर्मचारी चौधरी कलीन ने बताया कि शुक्रवार शाम ईंट भट्ठा में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे डंप करीब तीन लाख रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। मजदूर सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन की खाली टंकी देख मौजूद लोग भड़क गए। दमकल कर्मियों ने बताया कि अभी एक जगह से आग बुझा कर आ रहे हैं। जिससे पानी टंकी खाली हो गई है। तत्काल पास में लगे नलकूप से पानी भर सभी लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है।
वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी महादेव के रिहायशी घर में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से उसके घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने हैंडपंप व सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं तीसरी घटना सिलौली गांव के पास हुई। खेतों में कटाई के बाद पड़ी पराली में आग लग गई। यहां भी दमकल ने काबू पाया। नुकसान को लेकर स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें