राठ। जम्मू कश्मीर में सात हिंदुओं की हत्या से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल ने आंबेडकर चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला व झंडा जलाया। तहसीलदार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष पंडित राकेश मिश्रा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकी फिर से सिर उठाने लगे हैं। अमन व शांति के लिए आतंक का पूरी तरह सफाया करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों ने सात हिंदुओं की हत्या की है। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव चंद्रा को सौंपा। जिसमें उक्त घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में यशोवर्धन दिहुलिया, उपेंद्र शर्मा, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीलेश, अभिषेक गुप्ता, नरेंद्र कुमार, शत्रुघ्न, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, रिषभ कुमार, हैप्पी सिंह, देवेंद्र सिंह व जीतेंद्र आदि मौजूद रहे।