फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने फूंका पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
हमीरपुर गांधी चौक पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हमीरपुर जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर आतंकवाद और पाकिस्तान के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के प्रतीक एक पुतले और पाकिस्तान के झंडे को भी जलाया। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल के सह प्रांत मंत्री पंकज भारतीय ने समस्त हिंदू समाज से आतंकवाद के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है, लेकिन पाकिस्तान परस्त और आतंकवाद को अपना आका मानने वाले कुछ फिरका परस्त इसे पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। विगत 5 दिनों में जम्मू कश्मीर घाटी में हुई 7 हत्याएं उनकी बौखलाहट को दर्शाती हैं। चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है जो कदापि सहन नहीं किया जाएगा।
विधर्मी जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर में हिंदुओं के पुन: स्थापित होने का विरोध कर रहे हैं, यह उनकी मानसिकता को भलीभांति दर्शाता है। पंकज ने समाज के सभी वर्गों से आतंकवाद के खिलाफ खुलकर आगे आने का आह्वान किया। भारतीय सेना आतंकवाद को कुचलने में तत्पर है, परंतु इसके लिए जन सहयोग नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन

राष्ट्र सेविका समिति हमीरपुर की बौद्धिक प्रमुख नीलम कुमारी ने भी समाज को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा की विधर्मी जिस प्रकार हिंदू समाज पर आक्रमण कर रहे हैं और यहां की बहू-बेटियों को लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे कुचक्रों का शिकार बना रहे हैं, वह सहन नहीं होगा। उन्होंने हमीरपुर के जनमानस को चेताते हुए कहा कि समय रहते हमें जागरूक होना होगा अन्यथा विधर्मी यहां पर भी सक्रिय होने लग पड़े हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रसेविका समिति की विभाग संचालिका सुशीला शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभाग बौद्धिक प्रमुख जगबीर चंदेल, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष गुंजन गौतम मंत्री, संजय गोस्वामी, सुरेंद्र शास्त्री, जुगल किशोर, विद्यार्थी परिषद से रोहित कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें