भरुआसुमेरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 मरीजों का इलाज किया गया।
सीएमओ डॉ. एके रावत ने शिविर का निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ.महेश चंद्रा, डॉ.अलीम खान, डॉ.परवेज कादरी, डॉ.निकिता, डॉ.शशांक, अदनान अहमद व वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के बाद होने वाली जांचों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित प्रसव की सलाह दी गई। डॉ.रचना व रहनुमा आदि मौजूद रहीं।