फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 14 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिंताजनक बात यह है कि रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 29 डेंगू संदिग्धों की जांच की गई। इसमें 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन

नए मरीजों में खालेपुरा निवासी जोया (7), रमेड़ी निवासी रामफल (42), मराठीपुरा मौदहा निवासी वेद (9), खालेपुरा निवासी नरजीस (9), जिला कारागार निवासी कंघीलाल (30), अमन शहीद निवासी बलेंद्र (31), मेरापुर निवासी उपेंद्र (18), रमेडी निवासी नीलम अवस्थी (37), कोतवाली निवासी आशीष (25), मौदहा निवासी शालनी (23), मौदहा निवासी संगीता (35), मौदहा निवासी गीतांजलि (3), राहुनिया निवासी साक्षी (11), कजियाना निवासी जानवी (9) शामिल हैं। सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश ने बताया नए मिले डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन स्थानों पर मरीज मिले हैं। उनके घरों के आसपास के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें