मौदहा। दहेज उत्पीड़न के लिए विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
कस्बा निवासी अब्दुल लतीफ ने बताया कि पुत्री नाजरीन बानो की शादी बीते 22 दिसंबर को नगर के हुसैनगंज कपसा रोड निवासी गुलाम सादिक के साथ की थी। शादी के बाद से ही पुत्री को ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। पुत्री ने इस बात का विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति गुलाम सादिक, ससुर सईद खां, सास नजमाबानो, नंद नाजो व नदीमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।