हमीरपुर। पुरैनी में दो लोगों के डेंगू से पीड़ित मिलने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने 36 लोगों के खून की जांच की। छह लोग वायरल बुखार से पीड़ित मिले हैं।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरपी वर्मा ने बताया कि टीम ने गांव जाकर 36 लोगों की जांच की है। घरों में जाकर कूलर की टंकियां साफ कराई गईं। दवा का छिड़काव भी कराया गया है। इस मौके पर डॉ.अरविंद सिंह, डॉ.शिव सहाय, नेत्र सहायक अमितेंद्र, रोहित, सुनील व फार्मासिस्ट सर्वेश मौजूद रहे।