फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष की बालिका मिली कुपोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के सीएचसी में बुखार का उपचार कराने आई एक वर्ष की बालिका में कुपोषण के लक्षण पाए गए हैं। जिस पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। शासन से कुपोषण के खिलाफ अभियान के तहत लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियों के चलते कुपोषण पर रोकथाम नहीं लग पा रही है। नगर के जलालपुर रोड पठानपुरा मोहल्ला निवासी ममता पत्नी प्रहलाद ने बताया एक वर्ष पूर्व पुत्री को जन्म दिया था।
विज्ञापन

प्रसव के चार माह बाद वह ईंट भट्टों पर मजदूरी करने मथुरा चली गई थीं। दो माह पूर्व वापस लौटी हैं। उन्होंने बताया करीब एक पखवारे से बालिका महक को बुखार व उल्टी की शिकायत थी। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के बाद आराम नहीं मिला। मंगलवार को बालिका की हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान अधीक्षक जेपी साहू को बालिका में कुपोषण के लक्षण मिले। उन्होंने बताया बालिका को कुपोषण से मुक्ति के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें