फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार के 28 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की शनिवार जिला अस्पताल में भीड़ रही। बुखार से पीड़ित 28 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम, सिरदर्द के रहे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक एक माह से वायरल का प्रकोप जारी है। वहीं जिला अस्पताल में एलीजा किट से डेंगू की भी जांच हो रही है। जिसमें डेंगू के भी कई मरीज निकल चुके हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में 1232 मरीजों ने पर्च बनवाए। जिनमें 304 मरीजों ने खून की जांच कराई। जांच कक्ष ओपीडी के साथ पर्चा व जांच कक्ष में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया उन्होंने 725 मरीजों का उपचार किया है। बताया वायरल बुखार के 20 मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेरमन गुप्ता ने बताया वायरल बुखार के 234 बच्चे देखे गए हैं। 8 बच्चों को भर्ती कराया गया है। (संवाद)
चार लोगों को डेंगू
हमीरपुर। शनिवार को जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले नौ मरीजों की जांच हुई। जिसमें चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमएस डा. विनय प्रकाश ने बताया डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच एलीजा किट से की जा रही है। कहा नौ लोगों के सैंपलों की जांच हुई। जिनमें चार लोग कि डेंगू निकलने की पुष्टि हुई है। सभी का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें