सपा से जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले के कुरारा में मनकी तिराहे के पास सपा जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव समेत दो को वाहन चेकिंग में अवैध पिस्टल और दूसरे किसी के नाम की राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं राइफल शस्त्र धारक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बताया कुरारा कस्बे के मनकी तिराहे पर शुक्रवार शाम प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी हमीरपुर की तरफ से एक कार आई।
कार रोकने पर बीच वाली सीट पर बैठे व्यक्ति 315 बोर की रायफल लिए मिले। वहीं आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति पिस्टल लिए था। नाम व पता पूछने पर दोनों आनाकानी करने लगे, शक होने पर दोनों को गाड़ी से उतारकर नाम व पता पूछते हुए, जामा तलाशी ली गई। अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव निवासी ग्राम नहदौरा थाना मझगवां, हमीरपुर बताया।