फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मायके से बेटे के साथ घर लौट रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अगवा, ऑटो चालक पर आरोप

Fri, 27 Aug 2021 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लापता पत्नी और पुत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ में राखी बांध कर मायके से लौट रही महिला व उनके नाबालिग पुत्र को अज्ञात ऑटो चालक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। महिला ने फोन पर पति को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक होने की बात कही। पति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए पत्नी व बेटे को बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन के त्योहार पर 23 अगस्त को उनकी पत्नी विनीता (30) अपने पुत्र योगेंद्र (8) को साथ लेकर राखी बांधने अपने मायके महोबा जनपद के चरखारी थाने के रोहनियां बिहारी गांव गईं थीं।
विज्ञापन

त्योहार मनाने के बाद 24 अगस्त को घर जाने के लिए टैक्सी में बैठ कर खरेला पहुंचीं। खेरला में किसी अज्ञात आटो चालक ने मुस्करा जाने की कह कर उन्हें बैठा लिया। महेंद्र का आरोप है कि आटो चालक ने उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेसुध कर दिया।

जिसके बाद पत्नी व बच्चे को अगवा कर कहीं अज्ञात स्थान पर ले गया है। उसी रात विनीता ने मौका पाकर अपने पति को फोन किया। जिसमें बताया कि किसी ने उसे अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया है। पत्नी उस जगह का नाम नहीं बता सकी है।

करीब दस मिनट तक बात होने के बाद फोन बंद हो गया। पीड़ित ने आशंका जताई की उनकी पत्नी व पुत्र के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि घटना खरेला थाना क्षेत्र की है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें