उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के भिलावां मोहल्ले में बच्चों को अगवा कर ले जाने के संदेह में सिपाही को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, जांच करने पहुंचे सीओ ने अगवा करने की बात से इनकार करते हुए कहा वह बच्चों को खिलाने-पिलाने ले गए थे।
सिपाही काफी समय से निलंबित है, उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भिलावां निवासी विनय के मकान में काफी समय से हमीरपुर के पुलिस लाइन में तैनात निलंबित सिपाही संतोष रह रहा है। वह 25 दिनों बाद शनिवार को मोहल्ले में देखा गया।