फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठ में रेलवे स्टेशन का आश्वासन मिला

विज्ञापन
राठ में जानकारी देते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने व्यापारियों को सांसद व विधायकों की तर्ज पर पेंशन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राठ में रेलवे स्टेशन बनाए जाने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कोर कमेटी के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता के आवास पर वार्ता के दौरान अरुण अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी सरकार को टैक्स देता है। इसके बावजूद उनकी उपेक्षा की जाती है। वहीं एक दिन के लिए भी सांसद व विधायक बनने पर पेंशन दी जाती है। व्यापारियों को सम्मान स्वरूप राज्यसभा व विधान परिषद में भेजने, प्रत्येक व्यापारी को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर राठ से रेलवे लाइन व राठ को जिला बनाने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने 2022 में रेलवे का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, नीलेश कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें