फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चिकित्सक समेत 43 लोग कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड नियमों को न मानने की वजह से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार एक डॉक्टर समेत 43 लोग जांच में संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. ए के रावत ने बताया कि सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है। मौदहा क्षेत्र में 16, हमीरपुर क्षेत्र में एक चिकित्सक समेत पांच लोग व सुमेरपुर क्षेत्र में 22 लोग जांच में संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने सभी से मॉस्क लगाने और दो गज दूरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

मौदहा में 1743 लोगों को लगी वैक्सीन
मौदहा संवाद के अनुसार कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य सीएचसी व अन्य 14 केंद्रों पर किया जा रहा है। इस समय चुनाव की ड्यूटी में लगे कर्मी व आवश्यक सेवाओं वाले को बूस्टर डोज लगाने का अभियान भी तेज है। शुक्रवार को क्षेत्र में 1743 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश साहू ने बताया कि 15 से 17 वर्ष तक के लोगों को करोना की पहली डोज 80 लोगों को दी गई। जबकि 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों के पहली व दूसरी डोज कुल मिलाकर 1472 लोगों को यह टीका लगाया गया। बूस्टर डोज 150 लोगों को लगाई गई। बताया कि नरायच, अरतरा, छिरका, पढ़ोरी, मकराव, सिसोलर, भुलसी, करहिया, कम्हरिया, परछा में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें