फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नशा करने से मना करने पर युवक ने जान दी

विज्ञापन
पत्योरा गांव में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव में पिता के नशा करने से मना करने पर नाराज युवक ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पत्योरा निवासी किसान अतर सिंह यादव ने बताया कि बेटा राममिलन (18) गलत संगत में पड़कर शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने लगा था। परिजनों ने उसे कई बार नशा करने से मना किया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। अतर सिंह के मुताबिक मंगलवार की सुबह उन्होंने राममिलन को डपटते हुए नशा करने से मना किया। उस वक्त राममिलन ने हामी भर ली, लेकिन बाद में कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजन वहां गए। कमरे में राममिलन रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला।
परिजनों की मदद से राममिलन के शव को फंदे से नीचे उतार कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अतर सिंह के मुताबिक राममिलन उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें