राठ के जीआरवी इंटर कालेज में सभापति कर्नल प्रेमप्रताप सिंह को शपथ दिलाते डॉ एसएल पाल
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। नगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में रविवार को कालातीत प्रबंध समिति का निर्वाचन होने के बाद सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर कॉलेज के विकास व अच्छी शिक्षा पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि बीएनवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएल पाल ने नवनिर्वाचित सभापति कर्नल प्रेम प्रताप सिंह, उपसभापति डॉ अजयपाल सिंह, सुरजन सिंह, कृष्णदत्त भटनागर व प्रमोद बजाज को शपथ दिलाई। इसी तरह मंत्री रमेश चंद्र गुप्ता, उपमंत्री मनीष अग्रवाल व कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण खरे, सत्यम सोनी, सुभाष आर्य, मो. साबिर, कुंज बिहारी माहेश्वरी, संतोष गुप्ता व अंजू सक्सेना को भी शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कर्नल प्रेम प्रताप सिंह ने विद्यालय के विकास व अच्छी शिक्षा पर जोर दिया। डॉ. एसएल पाल व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने भी संबोधन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद सिंह गौर ने की। प्रधानाचार्य हरीमोहन चंसौरिया, काशी प्रसाद गुप्ता, डॉ. राम गोपाल गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अशोक गुप्ता, मोहम्मद अबरार, अब्दुल जब्बार, प्रकाश गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, प्रमोद सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। संचालन संदीप आर्य ने किया।