फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर रिसाव से आग, नकदी व गृहस्थी जली

विज्ञापन
राठ के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेडकर्मी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। सिलिंडर रिसाव से घर में आग लग गई। आग से घर में रखे करीब तीन लाख रुपये व गृहस्थी का सामान जल गया है। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुगलपुरा मोहल्ला निवासी प्रमोद साहू ने बताया कि चरखारी रोड स्थित उनके मकान में ही किराने की दुकान भी है। जिसमें वे पशु आहार का स्टॉक भी रखते हैं। गुरुवार दोपहर करीब बारह बजे मां विमला देवी गैस पर दूध पका रहीं थीं। तभी सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। आग से जलता सिलिंडर देख परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एक गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रमोद ने बताया कि आग से बक्से में रखे तीन लाख रुपये की नकदी जल गई। इसके अलावा घर के विद्युत उपकरण, कपड़ों सहित गृहस्थी का सामान भी जल गया। विधायक मनीषा अनुरागी ने पीड़ित व्यापारी के घर पहुंच मदद का आश्वासन दिया। सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव व्यापारी के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें