सरीला में खाद बीज की दुकान में जांच करते कृषि अधिकारी डा.सरस कुमार तिवारी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने दुकानों का निरीक्षण शुरू किया। भूमि संरक्षण अधिकारी भीमसेन ने मौदहा, राठ एवं सरीला में जिला कृषि अधिकारी डा.सरस कुमार तिवारी के साथ तहसीलदार की संयुक्त टीम ने फुटकर व थोक की दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है और एक दुकानदार को चेतावनी दी गई है। टीम ने खाद के 21 नमूने भी लिए हैं।
निरीक्षण के दौरान राठ में 8 दुकानें देखी गई। इसमें मे.पवन खाद से डीएपी, अन्नदाता कृषि केंद्र राठ से यूरिया, एग्रीजंक्शन वन स्टॉप दुकान बारह खंभा से सल्फर, एग्री जंक्शन वन स्टॉप पड़ाव से एनपीके, एग्री इक्शन कृषि केंद्र से सल्फर के नमूने लिए गए। एग्री इक्शन कृषि केंद्र में अभिलेखों का रख-रखाव एवं रेट बोर्ड न मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया है।
हमीरपुर व मौदहा में आठ दुकानें देखी गई। मे.अंबे खाद भंडार व कृष्णा खाद भंडार मौदहा को पॉश मशीन से स्टॉक मिलान न करने पर चेतावनी नोटिस जारी किया है। सरीला में पांच दुकानों में पाखी इंटर प्राइजेज ममना से एनपीके का नमूना लिया है। संध्या बीज एवं कीटनाशक भंडार सरीला व कबीरा बीज एवं कीटनाशक भंडार से विगत तीन माह से खाद बिक्री न किए जाने से तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित की कार्रवाई की गई।