फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बोतल से हमला कर युवक को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत मुंडखर में एक ही गांव के दो युवकों में मारपीट हो गई है। मारपीट में एक युवक ने दूसरे पर शराब की बोतल से हमला कर उसे घायल कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल का मेडिकल करवाकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में घायल युवक के पिता निवासी गांव मुंडखर गैंडा डाकघर मुंडखर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 12 जनवरी की रात को उसके बेटे ने फोन किया और कहा कि जल्दी मुंडखर ठेके के पास आ जाओ, उसे चोट लगी है। जब शिकायतकर्ता वहां पर पहुंचा तो उसने देखा कि लड़के के मुंह से खून बह रहा था।
शिकायतकर्ता को वहां पर मालूम हुआ कि इन्हीं के गांव के एक लड़के ने उसके लड़के के साथ शराब की बोतल से मारपीट की है। इस मारपीट से इसके बेटे को चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें