फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से सीएचसी गेट बना तालाब, मरीज परेशान

विज्ञापन
राठ में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सीएचसी गेट के बाहर भरा गंदा पानी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। नगर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से करीब एक माह से अस्पताल गेट के सामने जलभराव है। जिससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से नगर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या बन जाती है। सबसे ज्यादा समस्या सीएचसी गेट, आपूर्ति कार्यालय, दूरसंचार कार्यालय व सिविल कोर्ट के सामने है। पिछले दो अगस्त को नगर पालिका ने पंपसेट के जरिए कचहरी में भरे पानी को खाली कराया था। वहीं, अस्पताल गेट पर करीब 25 दिन से गंदा पानी भरा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से होकर तहसील, कचहरी, ब्लॉक कार्यालय के लिए लोगों का आना-जाना है।
वहीं, सीएचसी परिसर में बने पार्किंग में पानी भरा होने से वाहनों को खड़ा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग वाहनों को अस्पताल गेट के सामने ही खड़ा कर चले जाते हैं। जलभराव के चलते गंभीर बीमारियां फैलने का भी खतरा है। नगर पालिका के प्रभारी ईओ सोमदत्त चौरसिया ने कहा कि बारिश की वजह से तालाब का पानी सड़क पर आता है। जलनिकासी के लिए बनी नालियों में पॉलीथिन जमा थी जिसे साफ कराया है। जल्द ही जलभराव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें