फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं की व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
मौदहा तहसील में अन्ना मवेशियों के सरक्षण को लेकर बैठक करते एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। अन्ना मवेशियों के मामले में हो रही किरकिरी को देखते हुए एसडीएम ने बैठक बुलाई। इसमें गोशालाओं की व्यवस्थाएं तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश चौरसिया ने तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कड़ा रुख अपनाते हुए एक सप्ताह में अन्ना गोवंश को गोशालाओं में बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में गो संरक्षण के संबंध में काफी देर तक चर्चा हुई। जिसमें गोशालाओं की व्यवस्थाएं तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। अन्ना मवेशियों को एक सप्ताह के अंदर संरक्षित करने को कहा। बैठक में परछा स्थित सवा करोड़ लागत से बने गो संरक्षण केंद्र में नगर क्षेत्र के 300 अन्ना मवेशियों बंद किए जाने की बात कही गई। नगर पालिका इसकी देखरेख करेगी। बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में भूसे का प्रबंध किया जा चुका है। हर गांव में चरवाहे हैं।
उन्होंने कहा कि चरवाहे दिन में चराने के बाद गोशालाओं में रात में बंद कर रहे हैं। मवेशियों के मामले की लगातार आ रही शिकायतों पर कहा कि मवेशियों के सड़कों पर बैठने से हादसे होते हैं। गो संरक्षण संबंधी बैठक में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, दोनों विकास खंडों के पशु चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ व एडीओ (पंचायत) तथा सीडीपीओ व नगर पालिका परिषद के ईओ सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें