हमीरपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.चंद्रभूषण ने बैठक की। इसमें बताया गया कि पूरे जनपद को नौ जोन और 42 सेक्टर में बांटा गया है।
डीएम ने कहा कि बूथों पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट आवश्यक सुविधाएं जैसे प्रत्येक दिव्यांगों के लिए रैंप, पेयजल, फर्नीचर, प्रकाश की व्यवस्था, आने जाने के रास्ते आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। अधिकारी पूरी निष्पक्षता, निष्ठा एवं सद्भाव के साथ कार्य करें। सदर विधानसभा में कुल चार जोन व 40 सेक्टर बनाए गए हैं। राठ विधानसभा में पांच जोन व 42 सेक्टर हैं। एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने कहा कि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता से कराने के लिए सभी अधिकारियों को सामंजस्य बनाकर कार्य करना है। एडीएम वित्त/ राजस्व रमेशचंद्र, एडीएम न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, एएसपी अनूप कुमार, सीओ, नामित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।