पकड़ी गई पोकलैंड मशीन के पास खड़े ज्वांइट मजिस्ट्रेट संजय मीणा।
- फोटो : HAMIRPUR
कुरारा। गुरुवार को सदर एसडीएम संजय कुमार मीणा ने क्षेत्र के बेरी मौरंग खदान में जांच की, जहां से पांच पोकलैंड को पकड़ी गई।
एसडीएम ने बताया कि मशीनों को बेरी पुलिस चौकी में खड़ा करवाया गया है। इसके बाद सदर एसडीएम बेरी ग्राम पंचायत की गोशाला का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए। (संवाद)