फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में भाजपा नेत्री ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री के महोबा आगमन पर रैली की तैयारी की बैठक गुरुवार थी, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की नेता ने क्षेत्र की एक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। इससे बैठक में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आरोपों से आहत नेत्री लांछन लगाने वाली पदाधिकारी पर झपट पड़ीं। वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने दोनों के मध्य बीच बचाव कराया और समझा-बुझाकर शांत कराया। इस घटना का वीडियो किसी भाजपाई ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके वायरल होते ही लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भाजपा में महिलाओं का कितना सम्मान है यह वीडियो साबित कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें