फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह ने खड़ेही गांव की पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। जल निगम का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बंटवारा हो जाने और ग्रामीण क्षेत्र महोबा जनपद में चले जाने का असर पेयजल योजनाओं पर पड़ रहा है। खड़ेही गांव में जल निगम द्वारा पेयजल योजना होने के बाद भी मेन पाइप में लीकेज के कारण ग्रामीणों को एक सप्ताह से पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों और विधायक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के खड़ेही लोधन के ग्रामीणों के लिए बीते 2010 में जल निगम ने योजना संचालित की थी। करीब 400 परिवारों को पानी मुहैया कराया जाता है। ग्रामीणों को 24 घंटे में केवल एक घंटे ही पानी मिल रहा है। वर्तमान में एक सप्ताह से आपूर्ति ठप है। दीपकांत राजपूत, देवेंद्र, भूरा राजपूत, राजकुमार राजपूत आदि ने टंकी से पानी की आपूर्ति के लिए आपरेटर को कई बार अवगत करा चुके हैं। आपरेटर कल्लू अहिरवार ने बताया कि मेन पाइप लाइन लीकेज व पेयजल योजना दूसरे जनपद में हस्तांतरित कर दी है। शहरी क्षेत्र के अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि शासन ने 30 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्रों की इकाइयां महोबा जल निगम को हस्तांतरित कर दी है। फिलहाल प्रधानों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें