फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़े में लगी आग से तीन लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से ग्रामीण के बाड़े में आग लग गई। तीन लाख का सामान जल गया। ग्रामीण ने रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के इचौली निवासी मातादीन प्रजापति शनिवार को परिवार के साथ घर से बाहर गया था। रविवार सुबह उनके पशुबाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बाड़े में रखा अनाज, लकड़ी, कंडा व भूसा जलने लगा। ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर आग बुझाई, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दमकल विभाग पहुंचा तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। मातादीन ने आग से करीब तीन लाख का नुकसान होने की बात कही है। पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें