फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षो में चलीं लाठियां व धारदार हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। क्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग में रविवार सुबह दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते जमकर लाठियां व धारदार हथियार चले। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बांधुर बुजुर्ग निवासी कुंती ने बताया वह वरदानी कुशवाहा को बीज के लिए गेहूं तौल रही थी। उसी दौरान विद्या व सुनीता उनके घर में पहुंचकर गाली गलौज कर घसीटते हुए पीटने लगी। कुंती की पुत्री शानू बीच बचाव करने आ गई। उसी दौरान कुंती का पति भी मौके पर पहुंच गया। जिसने विद्या के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। क्षेत्र से लौट रही यूपी 112 पीआरवी पुलिस में मौजूद कर्मियों ने घायल की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल भर्ती कराया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर हलका इंचार्ज अरविंद मौर्य ने कुंती व राजकिशोर को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें