फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर विशेष अभियान का लिया जायजा

विज्ञापन
विशेष पुनिरीक्षण के तहत शहर के जीजीआईसी मतदान केंद्र में बीएलओ से जानकारी लेते डीएम डा.चंद्रभूष? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान में बीएलओ एवं सुपरवाइजर अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहे। नए मतदाताओं के आवेदन लेने व मृतकों के नाम हटाने का काम जारी रहा। वहीं बूथों पर तैनात किए गए पदाभिहित अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण त्रिपाठी ने स्पष्टीकरण मांगे हैं।
विज्ञापन

रविवार को बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान चला। जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण त्रिपाठी ने शहर के जीजीआईसी, जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुछेछा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मकरांव का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने संबंधित बूथों पर साफ सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथों पर पदाभिहित अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रभावी प्रचार प्रसार करने व पात्रों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने को कहा। इसके लिए वालंटियर, आशा, आंगनबाड़ी, लेखपाल, सचिव व प्रधान सभी का सहयोग लेने की बात कही।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन काम पर डटे रहे शिक्षक
राठ। मतदाता सूची में संशोधन के लिए विशेष अभियान के तहत रविवार को परिषदीय स्कूलों में बूथ लेवल ऑफिसर और पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित हुए। जहां फार्म प्रारूप प्राप्त किए। निर्वाचन लिपिक अखिलेश ने बताया कि मतदाताओं के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। कस्बे के सभी परिषदीय स्कूलों में अधिकारियों और पदाधिकारियों ने नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6, मृत होने पर नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 और नाम संशोधन किए जाने के लिए फॉर्म 8 प्राप्त किए। इसके बाद मतदाताओं की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सभी केंद्रों में पहुंचे बीएलओ मतदाता सूची में बढ़ाए नाम
भरुआसुमेरपुर। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर नए मतदाता बनाने के साथ नाम सुधार व विलोपन का भी कार्य कराया गया। चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को मतदान केंद्रों में बीएलओ ने मौजूद होकर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के आवेदन प्राप्त किए।
एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
मौदहा। उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया। तहसील क्षेत्र के सदर विधानसभा के 193 बूथों में तथा तहसील क्षेत्र के राठ विधानसभा में 109 मतदान केंद्रों में संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने व मृतकों के नाम काटने का कार्य किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें