फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से मनरेगा कर्मियों व एक माह से मजदूरों को नहीं मिला भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मनरेगा योजना का बुरा हाल है। पिछले दो माह से मनरेगा कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन

ब्लॉक के 57 ग्राम पंचायतों में 25 हजार से ज्यादा मनरेगा मजदूर हैं। पिछले एक माह से मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसा ही हाल मनरेगा कर्मियों के मानदेय का है।
विज्ञापन

तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक आदि कर्मियों को अगस्त के बाद मानदेय नहीं दिया गया है। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष साहब लाल वर्मा ने बताया कि दो माह का मानदेय बकाया है। दिवाली पर्व के पूर्व मानदेय खातों में आ जाएगा, इस पर संशय बरकरार है। एपीओ मनरेगा विकास कुमार ने बताया कि डिमांड लगी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें