फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगे दाम में खाद बेचने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दुकानदारों द्वारा ऊंची दर पर खाद बेचने की शिकायत किसानों ने तहसीलदार से की। जांच के दौरान शिकायत सही मिलने पर तहसीलदार ने दुकानदारों को फटकार लगाई। अधिकारियों को मामले से अवगत करा पुलिस की मौजूदगी में खाद बंटवाई।
विज्ञापन

सहकारी समितियों में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। प्राइवेट दुकानों पर खाद ऊंचे दामों पर बेची जा रही हैं। किसानों की शिकायत पर रविवार को तहसीलदार अभिनव चंद्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक के पास मुख्य मार्ग स्थित खाद की दो दुकानों पर जांच की। किसानों की शिकायत सही पाई गई। दुकानदारों को निर्धारित दर पर खाद बेचने की हिदायत दी। वहीं जिन किसानों से अतिरिक्त रुपये लिए गए थे उन्हें वापस कराए। काफी समय तक तहसीलदार खुद दुकानों पर खड़े होकर उचित रेट पर खाद की बिक्री कराते रहे। बाद में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि दुकानदार तय मूल्य से अधिक पर खाद बेच रहे थे। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें