भरुआसुमेरपुर। जिला कृषि अधिकारी डॉ.सरस कुमार तिवारी ने अधिक दाम पर खाद बेचने की शिकायत पर कस्बे के दो खाद विक्रेताओं को नोटिस देकर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।
पत्योरा निवासी राजेंद्र द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कस्बे की खाद विक्रेता न्यू रविंद्र ट्रेडर्स व मेसर्स धर्मात्मा खाद भंडार पैलानी मार्ग निर्धारित दामों से अधिक दाम लेकर किसानों को खाद बेच रहे हैं। इस शिकायत को जिला कृषि अधिकारी ने गंभीरता के साथ लेते हुए दोनों खाद विक्रेताओं को नोटिस थमाकर चेतावनी दी है कि अगर दोबारा शिकायत प्राप्त हुई तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)