फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर- डॉ. राजपाल

विज्ञापन
शहर में निषाद कश्यप सम्मेलन को संबोधित करते एमएलसी डा. राजपाल कश्यप। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में निकाली जा रही समाजवादी न्याय यात्रा भाजपा की अंतिम यात्रा निकलने पर ही समाप्त होगी। भाजपा के जमाने में महंगाई चरम पर है। यह बात शहर के एक गेस्ट हाउस में निषाद कश्यप सम्मेलन में शामिल होने आए एमएलसी व सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कही।
विज्ञापन

डॉ. कश्यप ने कहा कि बीजेपी के जमाने में महंगाई चरम सीमा पर है। जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, पूरे प्रदेश में जंगलराज है। आरक्षण खत्म किया जा रहा है। सपा की समाजवादी न्याय यात्रा पूरब से पश्चिम तक लेकर जा रहे हैं। यह भाजपा की अंतिम यात्रा निकलनेे पर ही समाप्त होगी। हाल ही में यहां अखिलेश आए थे। तब भारी जन समूह उमड़ा था। इससे यह साबित होता है कि उप्र में सपा की सरकार बनने जा रही है। सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के संयोजक नीरज कश्यप रहे। संचालन हरनारायण निषाद ने किया। कमलेश धूरिया, अजय उर्फ कल्लू यादव, पिंटू यादव, पुष्पेंद्र यादव, राजकुमार, सुनील धुरिया, रमाकांत निषाद, बाथम बाबू, सुभेंद्र धुरिया, संतोष, रामासरे, सुमित, जीतेंद्र, विजेंद्र, कालीदीन समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें