हमीरपुर। गांधी जयंती पर कस्बे के तीन वार्डों में विशेष अभियान चलाया गया। वहीं वार्ड नंबर पांच में जब रास्ते पर बनाई गई चरही को सफाई कर्मियों तोड़ा तो मोहल्लावासियों ने हंगामा किया। ईओ ने मौके पर पहुंचकर उस अतिक्रमण को हटवाया।
कस्बे में नगर पंचायत द्वारा वार्ड नंबर 3, 5 व 10 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कस्बे के वार्ड नंबर पांच बसंत नगर में रास्ते पर बनी चरही को जब सफाई कर्मियों ने हटाने का प्रयास किया तो मोहल्ला वासियों ने हंगामा किया। सफाई कर्मियों की सूचना पर अधिशासी अधिकारी रवि कुमार यादव मौके पर पहुंचे और रास्ते में अतिक्रमण के रूप में बनाई गई चरही को हटवाया। इस पर मोहल्ले वासियों में रोष व्याप्त हो गया।