फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में सामूहिक विवाह योजना के अर्न्तगत 200 जोड़ों का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 225 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य शासन से मिला हैं। 25 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। 200 जोड़ों का लक्ष्य अभी समाज कल्याण विभाग को पूरा करना है। इसी के तहत नवंबर व दिसंबर में कार्यक्रम होंगे। इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने बताया वित्तीय वर्ष में 225 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। कोविड 19 के चलते पिछले माह मई व जून में मात्र 25 जोड़ों की शादियां ही करा सके हैं। जिसमें अनुसूचित जाति के 12 व पिछड़ा वर्ग के 13 जोड़े शामिल हैं। इन शादियों में 12 लाख 75 हजार की धनराशि खर्च की जा चुकी है। वहीं विभाग के पास अभी भी 200 जोड़ों की शादी के लिए एक करोड़ 2 लाख की धनराशि डंप है। लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है।
इन तिथियों में होंगे कार्यक्रम
डीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवंबर माह में 19, 20, 26, 27, 28, 29, व 30 तारीख तय की है। दिसंबर माह में 01, 07, 11, व 13 के मुहूर्त निर्धारित किए हैं। जो अलग-अलग ब्लाकों में ये शादियां संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें