फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: गयादीन ने सपा का दामन थामा, कांग्रेस से 2012 में बने थे विधायक

Fri, 01 Oct 2021 02:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

पूर्व विधायक गयादीन ने राजनीति की शुरुआत छात्र रहते की थी। 1988-89 में बीकेडी के छात्र संघ अध्यक्ष रहे ,1991 में मऊरानीपुर से बसपा से विधानसभा का चुनाव लड़ा,1993 से 95 तक बसपा कार्यालय प्रभारी रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य भी रहे।
विज्ञापन
गयादीन ने सपा का दामन थामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर की राठ विधानसभा से 2012 में विधायक बने कांग्रेस के गयादीन अनुरागी ने शुक्रवार को सपा का दामन थाम लिया। बतादें कि पूर्व विधायक ने विधानसभा के 2012 के चुनाव में सर्वाधिक मतो से जीत हासिल की थी। अपनी प्रतिद्वंदी सपा की अंबेश कुमारी को 92 हजार मतों से हराया था।
विज्ञापन


पूर्व विधायक गयादीन ने राजनीति की शुरुआत छात्र रहते की थी। 1988-89 में बीकेडी के छात्र संघ अध्यक्ष रहे ,1991 में मऊरानीपुर से बसपा से विधानसभा का चुनाव लड़ा,1993 से 95 तक बसपा कार्यालय प्रभारी रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य भी रहे।

वहीं वर्तमान में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे व ऑलइंडिया कॉंग्रेस कमेटी के सदस्य भी हैं। पूर्व विधायक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था। हाईकमान को भेजें पत्र में कहा था कि वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ काम करने में असहज महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल पूर्व मंत्री रामाधार सिंह के साथ पहुंच पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इन्हें सपा से राठ विधानसभा आरक्षित सीट से टिकट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें