फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: इस्पात फैक्ट्री की भट्ठी में विस्फोट, दो मजदूर झुलसे

Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आग से चार झुलसे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर कस्बा स्थित रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में बुधवार दोपहर को भट्ठी में विस्फोट हो गया। काम कर रहे दो मजदूर गर्म लोहा छलकने से गंभीर रूप से झुलस गए। पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दोनों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। झुलसे मजदूर रामसजीवन (35) बांदा के गलौली और रोहित चित्रकूट के रैपुरा निवासी हैं। अचानक हुई इस घटना से मजदूरों में अफरातफरी मच गई थी। मजदूरों ने काम बंद कर दिया था।

फैक्टरी के मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया कि मजदूरों को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया है। ठेकेदार दीपक साहू का कहना है कि घटना भट्ठी में बंद स्क्रैप के फटने से हुई है। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वे घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें