फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपर: धर्मांतरण का मामला, कोर्ट में महिला ने मुजफ्फरनगर जाने की बात कही, दूसरी महिला भी जाने की बात पर अड़ी

Sat, 26 Jun 2021 10:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में धर्मांतरण मामले में राठ निवासी एक महिला व युवती को मुजफ्फरनगर से लाने के बाद एक का बयान अदालत में कराया गया। राठ पुलिस ने अदालत में युवती के बयान का अवलोकन किया। जिसमें उसने मुजफ्फरनगर अपने पति के पास जाने की बात का जिक्र किया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी महिला राठ कस्बे में अपने परिजनों के पास है। वह भी वहीं जाने की बात पर अड़ी है। तीन साल पहले मुजफ्फरनगर निवासी रहमान और मोनू यहां कपड़ों का व्यापार करने आए थे। दोनों राठ स्थित एक धर्मशाला में ठहर कर कपड़ों की फेरी लगाते थे। वर्ष 2019 में रहमान धर्मशाला के एक कर्मचारी की शादीशुदा पुत्री को ले गया था।
विज्ञापन

वह डेढ़ वर्ष का अपना बच्चा भी ले गईं थी। तब परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर डेढ़ माह पूर्व मोनू खान उर्फ वसीम भी राठ कस्बे की एक युवती को ले गए। जहां उसका भी धर्म बदलकर उसका नाम अंजुम रख निकाह कर लिया। मामले की राठ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों को जानकारी होने पर विरोध हुआ। तब पुलिस की जांच में मामला धर्मांतरण का आया। जिस पर राठ पुलिस दोनों महिलाओं को मुजफ्फरनगर से राठ ले आई। शनिवार को पुलिस ने युवती के अदालत में बयान करवाए। राठ कोतवाल राजेंश चंद्र त्रिपाठी ने बयान का अवलोकन किया।

जिमसें उसने मुजफ्फरनगर जाने की बात का जिक्र किया है। बताया उसे प्रोबेेशन अधिकारी की सहमति पर वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है। दूसरी महिला के बारे में कहा वह अपने परिजनों के साथ घर पर है। उसे अदालत में पेश नहीं किया जाएगा। कहा वह भी मुजफ्फरनगर जाने को अड़ी है। कहा अदालत का जो निर्णय होगा वही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें