कुरारा (हमीरपुर)। सराफा दुकान से टप्पेबाजी करने वाली तीनों महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
कस्बे के वार्ड नंबर तीन हमीरपुर कालपी हाईवे किनारे जैनेंद्र सोनी की सराफा की दुकान है। बीते 26 फरवरी को तीन महिलाएं उसकी दुकान पर जेवर खरीदने पहुंची। दुकानदार उनको सोने के गहने दिखाने लगा। इसी बीच एक महिला ने 100 ग्राम सोने के जेवरात पार कर दिए और तीनों महिलाएं वहा धीरे के रफूचक्कर हो गई थी। बाद में दुकानदार को अपने साथ हुई टप्पेबाजी की जानकारी हो सकी। जिस पर सराफा व्यापारी ने तीनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के आधार पर तीनों संदिग्ध महिलाओं की तलाश रही थी। रविवार को तीनों महिलाएं राठ कस्बे में कपड़ा व्यवसायी की दुकान में चोरी करते पकड़ी गईं थी। वहीं कुरारा पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी हुई है। तीनों महिलाएं इटावा, औरैया व जालौन की बताई जा रही हैं। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि इस टप्पेबाज गैंग की सरगना महिला की तलाश कर माल बरामदी के प्रयास कर रहे हैं।