मुस्करा। क्रिकेट मैदान में रॉयल ग्रुप द्वारा 16 टीमों के बीच टूर्नामेंट का महा मुकाबला कराया जा रहा है। सोमवार को घाटमपुर की टीम ने नौगांव को हरा दिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ.अंब्रेश कुमारी ने किया। उद्घाटन मैच नौगांव और घाटमपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर नौगांव टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 94 रन बनाए। जिसके जवाब में घाटमपुर टीम ने 5 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। जिसमें घाटमपुर टीम के खिलाड़ी आमिर ने 54 रन बनाते हुए मैन ऑफ द मैच के खिताब को अपने कब्जे में कर लिया। वहीं दूसरा मैच कबरई और तगारी टीम के बीच खेला गया। जिसकी शुरुआत हो गई। इस मौके पर सूर्य प्रकाश द्विवेदी, पप्पू प्रधान बिंहुनी आदि मौजूद रहे। संवाद